Menu
#News

महाराष्ट्र: मीरा भायंदर में मनसे की रैली से तनाव, पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

महाराष्ट्र : मीरा भायंदर में एक फूड स्टॉल संचालक के साथ मराठी में बात न करने पर कथित रूप से मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया था। इसके जवाब में मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने इलाके में रैली निकालते हुए सरकार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 जुल, 2025
महाराष्ट्र: मीरा भायंदर में मनसे की रैली से तनाव, पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

महाराष्ट्र : मीरा भायंदर में एक फूड स्टॉल संचालक के साथ मराठी में बात न करने पर कथित रूप से मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया था। इसके जवाब में मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने इलाके में रैली निकालते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मनसे कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई।

रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मनसे नेता अविनाश जाधव समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। एडिशनल सीपी दत्ता शिंदे ने कहा कि क्षेत्र में पहले हुई घटना के चलते प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और पुलिस सतर्क है।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह एक फूड स्टॉल मालिक को मराठी में बात न करने पर कुछ मनसे कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ मार दिया था, जिसके विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। इसी के विरोध में मनसे की यह रैली निकाली गई थी।

Tagged:
Share This Article