Menu
#Mumbai

महेंद्र भट्ट दूसरी बार बने उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

देहरादून: राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। 30 जून को उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष के लिए निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नामांकन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करने वाले भट्ट के विरोध में कोई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 जुल, 2025
महेंद्र भट्ट दूसरी बार बने उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

देहरादून: राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। 30 जून को उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष के लिए निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नामांकन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करने वाले भट्ट के विरोध में कोई और उम्मीदवार सामने नहीं आया है।

विरोध में कोई और नामांकन नहीं होने की वजह से महेंद्र भट्ट के लगातार दूसरी बार उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष चुने जाने का ऐलान महज औपचारिकता मात्र रह गया है। इस नियुक्ति के साथ महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के इतिहास में दो बार अध्यक्ष पद संभालने वाले पहले नेता बन गए हैं।

नामांकन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीजेपी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन करने वाली पार्टी है। उन्होंने महेंद्र भट्ट के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने हर चुनाव में सफलता पाई है और आगे भी पार्टी को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

Tagged:
Share This Article