Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का अध्यक्ष बनाने का पत्र जारी किया है। पत्र में लिखा है- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 जुल, 2022
उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का अध्यक्ष बनाने का पत्र जारी किया है।

पत्र में लिखा है- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने संबंधी अरुण सिंह से पत्र की प्रतिलिपि भाजपा प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड, प्रदेश महामंत्री संगठन उत्तराखंड को भेजी गई है।\महेंद्र भट्ट दो बार के बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। संगठन में भट्ट की अच्छी-खासी पैठ है। भाजपा हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान दी है।

कौन हैं महेंद्र भट्ट :

महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनके गृह जनपद चमोली में खुशी की लहर है।

पूर्व बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट 2022 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी से 2047 मतों से पराजित हुए थे।

महेंद्र भट्ट पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। चमोली की नंदप्रयाग विधानसभा सीट से वो विधायक रह चुके हैं। महेंद्र भट्ट, चमोली में पोखरी विकासखंड के ब्राह्मणथाला गांव के निवासी हैं।

Tagged:
Share This Article