Menu
#News

“महेंद्र सिंह धोनी के फिल्मी अंदाज ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका”

क्रिकेट का कोई बड़ा मैच हो और भारत की टीम खेल रही हो तो एक नारा लगता था धोनी- धोनी-धोनी.., यही नारा पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर गूंज रहा है। इस बार धोनी- धोनी का शोर क्रिकेट के कारण नहीं बल्कि क्रिकेट के इस महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 अक्ट, 2023
“महेंद्र सिंह धोनी के फिल्मी अंदाज ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका”

क्रिकेट का कोई बड़ा मैच हो और भारत की टीम खेल रही हो तो एक नारा लगता था धोनी- धोनी-धोनी.., यही नारा पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर गूंज रहा है।

इस बार धोनी- धोनी का शोर क्रिकेट के कारण नहीं बल्कि क्रिकेट के इस महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के बालों के स्टाइल को लेकर है।

लोग कह रहे हैं कि अपने नए लुक में महेंद्र सिंह धोनी बिल्कुल फिल्मी हीरो नजर आ रहे हैं।

बता दें कि CSK (चैन्नई सुपर किंग्स) के कप्तान Mr. Cool यानि महेंद्र सिंह धोनी का एक नया लुक सामने आया है।

इस नए लुक में धोनी बिल्कुल फिल्मी हीरो नजर आ रहे हैं।

Mr. Cool के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सोशल मीडिया पर अनेक चर्चाएं हो रही हैं।

बड़ी संख्या में लोग बता रहे हैं कि जल्दी ही धोनी किसी बड़ी फिल्म में एक्टिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

अभी तक धोनी की तरफ से नए लुक को लेकर कोई कारण नहीं बताया गया है।

फिर भी धोनी के फैन्स अपने -अपने ढंग से चर्चा कर रहे हैं।

आपको पता ही होगा कि दो दशक पूर्व जब महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया था तो उनके बालों की खूब चर्चा हुई थी।

बेहद खूबसूरत अंदाज में बढ़ाए गए उनके बालों की युवा वर्ग ने तो खूब नकल करना शुरू कर दिया था।

एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी नए लुक में सामने आए हैं।

देखें उनकी नई तस्वीर…बालों के इस नए अंदाज में आते ही महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

हर तरफ उनके नए लुक की चर्चा हो रही है। या यूं कहें कि सोशल मीडिया पर क्रिकेट के मैदान वाला नारा धोनी- धोनी.. गूंज रहा है।

इस बीच महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर और आई है। खबर यह है कि मिस्टर कूल यानि IPL 2024 के सीजन में भी हैलीकाप्टर शॉट्स मारते हुए नजर आएंगे।

घोषणा की गई है कि महेंद्र सिंह धोनी अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं।

IPL के वर्ष 2024 के सीजन में एक बार फिर धोनी सीएसके टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

Tagged:
Share This Article