Menu
#News

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: फैक्टरी में बॉयलर फटने से तीन कर्मचारियों की मौत

  गाजियाबाद में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। भोजपुर थाना क्षेत्र के गौ अतरौली स्थित नॉर्दर्न ईस्टर्न रबर एंड रोल फैक्टरी में बॉयलर फटने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसे में तीन की मौत, एक घायल प्राप्त जानकारी के अनुसार, बॉयलर फटने से योगेंद्र कुमार, अनुज …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 मा, 2025
गाजियाबाद में बड़ा हादसा: फैक्टरी में बॉयलर फटने से तीन कर्मचारियों की मौत

 

गाजियाबाद में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। भोजपुर थाना क्षेत्र के गौ अतरौली स्थित नॉर्दर्न ईस्टर्न रबर एंड रोल फैक्टरी में बॉयलर फटने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई।

हादसे में तीन की मौत, एक घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बॉयलर फटने से योगेंद्र कुमार, अनुज और अवधेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी को हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस बल मौके पर तैनात

यह घटना 28 मार्च की सुबह करीब 5:30 बजे घटी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित किया। प्रशासन के मुताबिक, मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है, परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Tagged:
Share This Article