Menu
#Mumbai

डाकपत्थर, कुंजा, कुल्हाल और ढकरानी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 46 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

डाकपत्थर / देहरादून: शक्तिनहर किनारे जल विद्युत निगम की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने दूसरी दिन भी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए सोमवार को डाकपत्थर, कुंजा, कुल्हाल और ढकरानी क्षेत्रों में 46 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इससे पहले रविवार को 65 अवैध निर्माण …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 नव, 2025
डाकपत्थर, कुंजा, कुल्हाल और ढकरानी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 46 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

डाकपत्थर / देहरादून: शक्तिनहर किनारे जल विद्युत निगम की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने दूसरी दिन भी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए सोमवार को डाकपत्थर, कुंजा, कुल्हाल और ढकरानी क्षेत्रों में 46 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इससे पहले रविवार को 65 अवैध निर्माण गिराए जा चुके थे। इस तरह दो दिनों में प्रशासन कुल 111 अवैध निर्माणों को हटाकर भूमि को मुक्त करा चुका है।

प्रशासन द्वारा पहले ही शक्तिनहर के किनारे जल विद्युत निगम की संपत्ति पर बने इन सभी अवैध निर्माणों की पहचान की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, ढालीपुर, कुंजा, ढकरानी, हरिपुर, कुल्हाल और डाकपत्थर में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण खड़े कर दिए गए थे, जिसके बाद इन पर कार्रवाई की योजना बनाई गई।

सोमवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी बनाए रखी।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम विनोद कुमार, नायब तहसीलदार ग्यारुदत्त जोशी, सीओ भाष्कर लाल शाह, सहसपुर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट और विकासनगर कोतवाल विनोद गुसाईं मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई दोबारा निर्माण करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने कहा कि शक्तिनहर की सुरक्षा और सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना जरूरी है, इसलिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Tagged:
Share This Article