Menu
#Mumbai

अवैध मजार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

धर्मनगरी हरिद्वार में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी एक अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई गरहमीरपुर तहसील क्षेत्र के सुमन नगर में सिंचाई विभाग की भूमि पर की गई। जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने करीब एक महीने पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर जमीन और …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 अप्र, 2026
अवैध मजार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

धर्मनगरी हरिद्वार में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी एक अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई गरहमीरपुर तहसील क्षेत्र के सुमन नगर में सिंचाई विभाग की भूमि पर की गई।

जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने करीब एक महीने पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर जमीन और निर्माण से जुड़े दस्तावेज पेश करने को कहा था। तय समय सीमा में कोई वैध कागज नहीं दिखाए जाने पर आज सुबह बुलडोजर चलाकर अवैध ढांचे को हटा दिया गया।

मौके पर मौजूद एसडीएम जितेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई से पहले वहां मौजूद लोगों ने अपना जरूरी सामान खुद ही हटा लिया था। प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया कानूनी नियमों के तहत पूरी की गई।

डीएम मयूर दीक्षित के मुताबिक, यह कदम सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान का हिस्सा है। इस कार्रवाई के दौरान करीब 8 बीघा जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया।

प्रदेश सरकार का कहना है कि हरिद्वार के सांस्कृतिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए ऐसे अतिक्रमणों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Tagged:
Share This Article