Menu
#News

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल वीपी सिमल्टी माध्यमिक व केएस रावत प्रारंभिक शिक्षा के बने निदेशक

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए वार्षिक स्थानांतरण सत्र-2026 के अंतर्गत शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के तहत …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 जुल, 2026
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल वीपी सिमल्टी माध्यमिक व केएस रावत प्रारंभिक शिक्षा के बने निदेशक

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए वार्षिक स्थानांतरण सत्र-2026 के अंतर्गत शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के तहत विनोद प्रसाद सेमल्टी को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, केएस रावत को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रभारी निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा तथा अपर परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा विनोद कुमार ढौंडियाल को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर का प्रभारी सचिव बनाया गया है। शासन ने अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नई तैनातियां की हैं। गोविन्द राम जायसवाल को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के साथ प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून का दायित्व सौंपा गया है।

इसी क्रम में रणजीत सिंह नेगी को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), नैनीताल नियुक्त किया गया है। उन्हें प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल तथा लोक सेवा अधिकरण, नैनीताल में नोडल अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

 

शासन का मानना है कि इन प्रशासनिक बदलावों से विद्यालयी शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में और अधिक दक्षता आएगी तथा शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

Tagged:
Share This Article