Menu
#Mumbai

उत्तराखण्ड पुलिस की बड़ी सफलता: दुबई से वांछित गैंगस्टर जगदीश पुनेठा प्रत्यर्पित

उत्तराखण्ड पुलिस की सीबीसीआईडी को बड़ी सफलता मिली है। दुबई (यूएई) में छिपे लंबे समय से फरार वांछित आरोपी जगदीश पुनेठा को कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए भारत प्रत्यर्पित किया गया है। आरोपी करोड़ों रुपये की फर्जी निवेश योजनाओं में धोखाधड़ी, अवैध आर्थिक लाभ कमाने और कई आपराधिक मामलों में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 नव, 2025
उत्तराखण्ड पुलिस की बड़ी सफलता: दुबई से वांछित गैंगस्टर जगदीश पुनेठा प्रत्यर्पित

उत्तराखण्ड पुलिस की सीबीसीआईडी को बड़ी सफलता मिली है। दुबई (यूएई) में छिपे लंबे समय से फरार वांछित आरोपी जगदीश पुनेठा को कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए भारत प्रत्यर्पित किया गया है। आरोपी करोड़ों रुपये की फर्जी निवेश योजनाओं में धोखाधड़ी, अवैध आर्थिक लाभ कमाने और कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

मामले का विवरण

पिथौरागढ़ निवासी वादी लीलाधर पाटनी की शिकायत पर जगदीश पुनेठा, ललित पुनेठा, चंद्र प्रकाश पुनेठा और पंकज शर्मा के खिलाफ निर्मल बंग कमोडिटी में निवेश का झांसा देकर ₹8,00,000 की धोखाधड़ी करने पर FIR No. 239/2021 धारा 420, 504, 120B भादवि एवं 3 यूपीआईडी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान ललित पुनेठा और पंकज शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोप पत्र भेजा गया, जबकि लगातार फरार रहने पर जगदीश पुनेठा के खिलाफ कुर्की कार्रवाई की गई और 04.07.2024 को मफरूरी में आरोप पत्र दाखिल किया गया।

आरोपी पर शेयर बाजार, निर्मल बंग कमोडिटी, रॉयल पैन्थर प्रा. लि., मात्रछाया आभूषण प्रा. लि. सहित कई निवेश मामलों में धोखाधड़ी के अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। साथ ही 16.01.2023 को संगठित गिरोह बनाकर अवैध आर्थिक लाभ कमाने पर FIR No. 11/2023 गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

उसकी गिरफ्तारी पर वर्ष 2022 में ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था।

आर्थिक अनियमितताओं का खुलासा

FIR No. 109/2021 की जांच कर रही सीबीसीआईडी, सैक्टर हल्द्वानी की टीम ने खुलासा किया कि आरोपी और उसके साथियों ने लगभग ₹15,17,30,000 की धोखाधड़ी की तथा ₹2,22,40,463 की अवैध चल-अचल संपत्ति अर्जित की।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभियान, रेड कॉर्नर नोटिस जारी

तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर यह पुष्टि हुई कि आरोपी दुबई में छिपा है। इसके बाद सीबीसीआईडी द्वारा सीबीआई के माध्यम से इंटरपोल से समन्वय स्थापित कर रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी कराया गया।

इसके आधार पर NCB Abu Dhabi (Interpol) की मदद से आरोपी को दुबई में गिरफ्तार किया गया।

प्रत्यर्पण प्रक्रिया

NCB Abu Dhabi द्वारा हिरासत की सूचना मिलने पर सीबीआई के माध्यम से प्रत्यर्पण हेतु सुरक्षा मिशन गठित किया गया। इसके बाद उत्तराखण्ड पुलिस ने एक टीम का गठन कर 10.11.2025 को दुबई भेजा। टीम में शामिल थे—

मनोज कुमार ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी देहरादून (टीम लीडर)

ललित मोहन जोशी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली पिथौरागढ़

सतीश कुमार शर्मा, निरीक्षक, एएनटीएफ पिथौरागढ़

सुरक्षा मिशन ने 13.11.2025 को आरोपी को सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कर भारत लाया। आरोपी को न्यायालय पिथौरागढ़ में प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

जगदीश पुनेठा, पुत्र चंद्र प्रकाश पुनेठा, निवासी सिलपाटा, पिथौरागढ़।

आपराधिक इतिहास

FIR No. 239/2021 — धारा 420, 504, 120B भादवि, 3 यूपीआईडी एक्ट; कोतवाली पिथौरागढ़

FIR No. 109/2021 — धारा 420, 406, 120B, 506 भादवि, 3 यूपीआईडी एक्ट; कोतवाली पिथौरागढ़

FIR No. 36/2021 — धारा 420, 504, 506 भादवि, 3 यूपीआईडी एक्ट; थाना जाजरदेवल

FIR No. 11/2023 — धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट; कोतवाली पिथौरागढ़

Tagged:
Share This Article