Menu
#News

नंदीग्राम में घायल हुई ममता, कहा- मेरे ऊपर हमला हुआ

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में प्रचार के दौरान घायल हो गई हैं, उनके पैर में चोट लगी है। बताया जा रहा है कि उनके पैर में सूजन है। उन्होंने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए कहा है कि उन पर हमला हुआ है। नामांकन दाखिल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 अप्र, 2022

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में प्रचार के दौरान घायल हो गई हैं, उनके पैर में चोट लगी है। बताया जा रहा है कि उनके पैर में सूजन है। उन्होंने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए कहा है कि उन पर हमला हुआ है। नामांकन दाखिल करने के बाद वह लगातार मंदिरों में दर्शन कर रही थीं और लोगों से मिल रही थीं। इसी दौरान एक जगह भीड़ होने पर उनके पैर में चोट लगी है। भाजपा ने कहा है कि ममता सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही हैं।  ममता ने कहा, 4-5 लोगों ने मुझे धक्का दिया, जब मैं गाड़ी के पास थी। मेरा पैर कुचलने की कोशिश की गई।

मेरे पैर मैं सूजन है। मैं अब कोलकाता जा रही हूं, डॉक्टर को दिखाने के लिए। बहुत दर्द है। बुखार भी आ गया है। वहीं टीएमसी ने कहा है कि चार-पांच लोगों ने उनपर हमला किया। यह साजिश के तहत किया गया है। पार्टी इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी।

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, वह मुख्यमंत्री है और यहां के हालात हैं, 300-400 पुलिसकर्मियों के साथ रहते हैं, कोई सपने में भी नहीं सोच सकता है कि ममता बनर्जी पर हमला करे। हमला तो दूर की बात है कोई आंख उठा कर नहीं देख सकता है। यह एक्सिडेंट हो सकता है। लेकिन हमला करने की हिम्मत नहीं कर सकता है। वह सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही हैं।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा, क्या तालिबान ने उनके पैर पर हमला किया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उनके साथ रहते हैं। कौन उनके नजदीक जा सकता है? 4 आईपीएस अधिकारी उनकी सुरक्षा में तैनात हैं, उन्हें तुरंत सस्पेंड करना चाहिए। हमला करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। वह सहानुभूति के लिए नाटक कर रही हैं।

Tagged:
Share This Article