Menu
#News

किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार पिरान कलियर:(जीशान मलिक)पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने व जबरन संबंध बनाने का मामला सामने आया है.पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया. …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 जन, 2024
किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने व जबरन संबंध बनाने का मामला सामने आया है.पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया. कि उसकी नाबालिक किशोरी की नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया और वीडियो अन्य दोस्तों को भेज दी. उसके दोस्तों ने भी वीडियो डिलीट करने के तीस हजार रुपये ले लिए और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बारी बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया.

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अब्दुल रहमान, नदीम और नसीम के खिलाफ दुष्कर्म, पोस्को समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर टीम बनाकर तलाश शुरू कर दी थी.मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है

कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र शाह ने बताया कि आरोपी अब्दुल रहमान निवासी कोटा मुरादनगर को गिरफ्तार कर लिया न्यायालय पेश किया जा रहा है. और अन्य दो फ़रार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

इस टीम में महिला उप निरीक्षक अंशु चौधरी, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार आदि शामिल रहे.

Share This Article