Menu
#News

मनोज डोबरियाल बने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव

मनोज डोबरियाल बने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार डोबरियाल को राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार डोबरियाल उत्तराखंड के काशीपुर निवासी हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। पेशे से होटल व्यावसायी श्री डोबरियाल पूर्व सैनिक हैं और …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 नव, 2023

मनोज डोबरियाल बने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव

मनोज कुमार डोबरियाल को राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।
मनोज कुमार डोबरियाल उत्तराखंड के काशीपुर निवासी हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।
पेशे से होटल व्यावसायी श्री डोबरियाल पूर्व सैनिक हैं और उनके सेवाकाल का अधिकांश हिस्सा पूर्वोत्तर राज्यों में बीता है। वह भारतीय पर्वतीय राज्यों के सामाजिक और राजनीतिक विषयों के विशेषज्ञ माने जाते हैं।
मनोज डोबरियाल काशीपुर से यूकेडी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं और काशीपुर से वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने उनको बधाई देते हुए कहा कि मनोज डोबरियाल संगठन का अच्छा अनुभव है और इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Tagged:
Share This Article