Menu
#अंतराष्ट्रीय

बारिश के कारण वंदे भारत समेत कई ट्रेंने हुई रद्द, कई का बदला रुट।।

जबकि मंडल की आठ ट्रेनों के रूट बदलने के साथ 23 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेटेड व शॉर्ट ओरिजिनेटेड किया गया। इसके चलते कई ट्रेनों के समय में बदलाव होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। काफी ट्रेनों के आने-जाने के बदले रुट।। जमकर हो रही बारिश की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 जुल, 2023
बारिश के कारण वंदे भारत समेत कई ट्रेंने हुई रद्द, कई का बदला रुट।।

जबकि मंडल की आठ ट्रेनों के रूट बदलने के साथ 23 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेटेड व शॉर्ट ओरिजिनेटेड किया गया। इसके चलते कई ट्रेनों के समय में बदलाव होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

काफी ट्रेनों के आने-जाने के बदले रुट।।

जमकर हो रही बारिश की वजह से काफी रुट बदल दिए गए है। देहरादून सूबेदारगंज लिंग एक्सप्रेस, देहरादून काठगोदाम नैनी जनशताब्दी, देहरादून हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, देहरादून नई दिल्ली शताब्दी आदि को हरिद्वार से चलाया गया।

एक ट्रेन को डोईवाला से भी चलाया गया। इसके साथ ही देहरादून दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस के रुट को भी बदल दिया गया।

जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए जिससे लोगों को रद्द हुई ट्रेनों के पैसों और अन्य जानकारी मिल सकें।

रेलवे यात्रियों के लिए 139 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

जिससे इस टोल फ्री नंबर से जरिए यात्री रेलवे से जुड़ी जानकारी आसानी से जान सकें।

दून से हरिद्वार की लगाई दौड़ तो जाम ने बढ़ाई मुश्किलें।।

रेलवे की ओर से ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेटेड व शॉर्ट ओरिजिनेटेड करने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दून के बजाय हरिद्वार से ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को पहले भारी जाम का सामना करना पड़ा।

इन दिनों हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते भीड़ चल रही है, जो जाम का मुख्य कारण है।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया, अंबाला मंडल के सरहिंद-नागलडेम एवं चंडीगढ़-सनेहवाल रेलखंड और दिल्ली मंडल के दिल्ली–दिल्ली शाहदरा में भारी जलभराव के चलते और हरिद्वार यार्ड में भारी बारिश एवं ओएचई पोल के गिरने से ट्रेनों का संचालन में काफी बदलाव हुआ है।

कई जगहों पर भूस्खलन और बाढ़ के कारण ट्रेन अपने समय से काफी देर से चल रही है। साथ ही देरी के कारण काफी ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है।

अब देखना यह होगा कि बारिश के कारण हो रही इस समस्या से कब तक यात्रियों को तब तक राहत मिल पाएगी।

 

 

Tagged:
Share This Article