Menu
#Mumbai

क्रिसमस की तैयारियों को लेकर सजे बाजार और चर्च

देहरादून दून में क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी है। विभिन्न प्रकार के सजावटी सामनों से बाजार सज चुका है। क्रिसमस को लेकर दुकानों पर विभिन्न प्रकार के क्रिसमस ट्री की मांग की जा रही है। दून में क्रिसमस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। दुकानों पर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 दिस्, 2023
क्रिसमस की तैयारियों को लेकर सजे बाजार और चर्च

देहरादून

दून में क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी है। विभिन्न प्रकार के सजावटी सामनों से बाजार सज चुका है। क्रिसमस को लेकर दुकानों पर विभिन्न प्रकार के क्रिसमस ट्री की मांग की जा रही है। दून में क्रिसमस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। दुकानों पर क्रिसमस के लिए आर्टिफिशियल क्रिसमस ट्री, गिफ्ट, लाइट, स्टार्स, बेल्स आदि विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान है। बाजार में एक से सात फीट तक क्रिसमस ट्री,पचास से लेकर पांच हजार रूपए तक बिक रहे है। दुकानदारों का कहना है कि क्रिसमस को लेकर लोग ज्यादात्तर दो व तीन फीट के क्रिसमस ट्री की मांग कर रहे हैं। वही इस बार बाजार में बॉल लाइट की भी काफी मांग की जा रही है। इसके साथ ही प्लास्टिक से बने स्टार्स को भी लोग काफी पसंद कर रहे है।

Tagged:
Share This Article