Menu
#News

गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 13 लोगों की मौत

बनासकांठा : गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के बाद फैक्ट्री में कई विस्फोट हुए, जिससे डीसा कस्बे के पास स्थित फैक्ट्री के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 अप्र, 2025
गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 13 लोगों की मौत

बनासकांठा : गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के बाद फैक्ट्री में कई विस्फोट हुए, जिससे डीसा कस्बे के पास स्थित फैक्ट्री के कुछ हिस्से ढह गए। मलबे में कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

डीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि डीसा नगर पालिका के अग्निशमनकर्मी बचाव कार्य में जुटे हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बचाव कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।

इससे पहले, जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया था कि तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी, जबकि छह अन्य घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “आज सुबह हमें डीसा औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़े विस्फोट की सूचना मिली। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।” पहले मृतकों की संख्या सात बताई गई थी, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है।

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री का स्लैब पूरी तरह ढह गया। प्रशासन ने कहा है कि मलबे में दबे किसी भी व्यक्ति को बचाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है, और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Tagged:
Share This Article