Menu
#Mumbai

क्लेमेनटाउन में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का सामान जला;

देहरादून: के क्लेमेनटाउन क्षेत्र में स्थित नरेंद्र टेंट हाउस में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर टेंट और शामियाने से जुड़ा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सिटी कंट्रोल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 फ़र, 2026
क्लेमेनटाउन में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का सामान जला;

देहरादून: के क्लेमेनटाउन क्षेत्र में स्थित नरेंद्र टेंट हाउस में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर टेंट और शामियाने से जुड़ा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से पीएफटी से सूचना मिलने पर दमकल विभाग की फायर यूनिट तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि प्रताप मार्ग, सुभाष नगर स्थित प्लॉट में इकट्ठा किए गए टेंट व शामियाने के सामान में आग लगी थी। आग की लपटें आसपास के रिहायशी मकानों की ओर बढ़ रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग की विकरालता को देखते हुए दमकल विभाग ने अतिरिक्त फायर गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया। सभी यूनिटों ने रिले पंपिंग के जरिए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। टेंट हाउस में रखे लकड़ी के फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मेट, रजाई-गद्दे सहित अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल रही थी।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 30 हजार लीटर पानी का उपयोग कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और इसे आसपास के घरों तक फैलने से रोक दिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Tagged:
Share This Article