Menu
#Mumbai

26 जून को होगा वैवाहिक परिचय सम्मेलन

  देहरादून। सोमवार को दून संयुक्त जयसवाल संघ के द्वारा सदस्य सुरेश जायसवाल के घर पर बैठक आयोजित की गई । इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मनमोहन जायसवाल द्वारा यह बताया गया गया कि दिनाँक 26 जून को सुबह 10 बजे समाज के विवाह योग्य युवक ओर युवतियों का …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 जून, 2022
26 जून को होगा वैवाहिक परिचय सम्मेलन

 

देहरादून।

सोमवार को  दून संयुक्त जयसवाल संघ के द्वारा सदस्य सुरेश जायसवाल के घर पर बैठक आयोजित की गई ।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मनमोहन जायसवाल द्वारा यह बताया गया गया कि दिनाँक 26 जून को सुबह 10 बजे समाज के विवाह योग्य युवक ओर युवतियों का उत्तराखंड में प्रथम बार एक वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है ,जिसमें समाज के युवक-युवतियों का परिचय कराया जाएगा । इस अवसर पर एक पत्रिका का विमोचन भी रखा गया है । संघ के महामंत्री पवन जयसवाल ने बताया कि पत्रिका का विमोचन 1008 महामंडलेश्वर  संतोषादेव आनंद जी महाराज के द्वारा किया जाएगा । इस अवसर पर समाज की विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष महाराष्ट्र ,हरियाणा, दिल्ली ओर लखनऊ आदि से उपस्थित हो रहे हैं ।
समिति के सदस्य कुलदीप जायसवाल ने बताया कि परिचय सम्मेलन का शुभारंभ प्रातः 10:00 महावीर भवन जैन धर्मशाला में किया जा रहा है और कार्यक्रम में विभिन्न विभिन्न प्रदेशों की इकाइयों के पदाधिकारी भी उपस्थित हो रहे हैं । पत्रिका का विमोचन उत्तराखंड में प्रथम बार किया जा रहा है । बैठक में मनमोहन जायसवाल (अध्यक्ष),अनिल जायसवाल ,पवन जायसवाल,अजय जायसवाल ,प्रकाश जायसवाल, कुलदीप जायसवाल ,अंकेश जायसवाल, महेंद्र जायसवाल ,निखिल जायसवाल, अमित गुप्ता , सुरेश जायसवाल, शुशांत जायसवाल, रमेश जायसवाल ,अमित कर्णवाल,सुभाष जायसवाल, अरुण जायसवाल, रेणु जायसवाल, शिवांगी जायसवाल, मेघा जायसवाल,नेहा जायसवाल , अनिता जायसवाल, रजनी गुप्ता ,सारिका जायसवाल ,रेणु कर्णवाल आदि उपस्थित थे।

Tagged:
Share This Article