Menu
#Mumbai

हर्बटपुर–विकासनगर में एमडीडीए की कार्रवाई: अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, कई बहुमंज़िला भवन सील

देहरादून, 21 सितम्बर: मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ लगातार सख़्त कार्रवाई कर रहा है। अब तक 200 से अधिक अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई की जा चुकी है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी प्रकार की राहत …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 सित, 2025
हर्बटपुर–विकासनगर में एमडीडीए की कार्रवाई: अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, कई बहुमंज़िला भवन सील

देहरादून, 21 सितम्बर: मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ लगातार सख़्त कार्रवाई कर रहा है। अब तक 200 से अधिक अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई की जा चुकी है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हर्बटपुर में ध्वस्तीकरण
एटनबाग, हर्बटपुर में प्रशांत द्वारा लगभग 5 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं, अमर सिंह द्वारा निर्मित दो मंजिला व्यावसायिक भवन को सील किया गया।

विकासनगर और डाकपत्थर में सीलिंग
मुख्य चकराता रोड, बाबूगढ़ (हेरिटेज वेडिंग प्वाइंट) विकासनगर में भरत सिंह नेगी के अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया।
गुरुद्वारा चौक, विकासनगर में नीरज गुप्ता और मनोज कुमार के व्यावसायिक निर्माणों पर भी कार्रवाई हुई।
तेलपुर मार्ग, दुर्गा मंदिर के पास विकासनगर में रामशाह के अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया।
जीवनगढ़, डाकपत्थर में रविंद्र चौहान, शाहिल और आशु द्वारा किए जा रहे निर्माणों को भी सील किया गया।

सेलाकोई में कार्रवाई
बहादुरपुर रोड, सेलाकोई में सुनील थापा द्वारा लगभग 2.5 बीघा भूमि पर निर्माणाधीन क्रीड़ा मैदान को भी सील कर दिया गया।

संयुक्त टीम की मौजूदगी
कार्रवाई के दौरान सेक्टर सहायक अभिषेक भारद्वाज, प्राधिकरण की संयुक्त टीम और पुलिस बल मौजूद रहे। प्राधिकरण ने साफ किया है कि इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

एमडीडीए का सख़्त रुख
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता की सुरक्षा और सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने के लिए सख़्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Tagged:
Share This Article