Menu
#Mumbai

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, बहुमंजिला भवन सील

देहरादून, 18 सितंबर 2025: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मालसी–सिनोला–मसूरी रोड पर चल रहे अवैध बहुमंजिला भवन निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है। जै पात्रा द्वारा किए जा रहे इस निर्माण को मौके पर सील कर दिया गया। एमडीडीए की यह कार्रवाई अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने और शहर के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 19 सित, 2025
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, बहुमंजिला भवन सील

देहरादून, 18 सितंबर 2025: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मालसी–सिनोला–मसूरी रोड पर चल रहे अवैध बहुमंजिला भवन निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है। जै पात्रा द्वारा किए जा रहे इस निर्माण को मौके पर सील कर दिया गया।

एमडीडीए की यह कार्रवाई अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने और शहर के व्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता सचिन तोमर और उमेश वर्मा के साथ सुपरवाइजर भी मौजूद रहे।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि शहर के सौंदर्य और संतुलित विकास के लिए अवैध निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य से पहले अनुमोदन अवश्य प्राप्त करें। प्राधिकरण ने साफ किया है कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।

Tagged:
Share This Article