Menu
#Mumbai

एमडीडीए ने अवैध निर्माणों पर कड़ा रुख, कई बहुमंजिला भवन सील

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अपने क्षेत्रांतर्गत अवैध निर्माणों और प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। कार्रवाई के तहत कई बहुमंजिला भवनों को सील किया गया। यह कदम शहर में शहरी नियोजन और सुरक्षित विकास सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। एमडीडीए उपाध्यक्ष …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 सित, 2025

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अपने क्षेत्रांतर्गत अवैध निर्माणों और प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। कार्रवाई के तहत कई बहुमंजिला भवनों को सील किया गया। यह कदम शहर में शहरी नियोजन और सुरक्षित विकास सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को पूरी तरह रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। नियम तोड़ने वालों पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। हमारा उद्देश्य सुरक्षित और व्यवस्थित शहरी विकास सुनिश्चित करना है।

मुख्य कार्रवाइयाँ

पेसेफिक गोल्फ, सहस्त्रधारा रोड – मयंक गुप्ता द्वारा किए गए अवैध बहुमंजिला निर्माण को सील किया गया।

कुल्हान मानसिंह, सहस्त्रधारा रोड – सूरजा हैदर द्वारा किए गए अवैध भवन पर सीलिंग की कार्रवाई।

नेहरू कॉलोनी, आवास विकास, देहरादून – वैभव बजाज द्वारा किए गए अवैध निर्माण को सील किया गया।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शैलेंद्र सिंह रावत, अवर अभियंता गौरव तोमर, विदिता सुपरविजन, सहायक अभियंता राजेंद्र बहुगुणा और अवर अभियंता यशपाल मौके पर मौजूद रहे।

एमडीडीए की अपील

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने नागरिकों से अपील की कि वे केवल प्राधिकरण से अनुमोदित निर्माण ही करें। किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यह केवल चेतावनी नहीं, बल्कि सरकार की शहरी नियोजन और नियमों की पालना के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश है।

Tagged:
Share This Article