Menu
#News

अवैध निर्माणों पर चला एमडीडीए का डंडा

MDDA’s stick on illegal constructions रिपोर्टर ,,,,,सतीश कुमार मसूरी : जिलाधिकारी के निर्देश के बाद मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण भी अलर्ट बोर्ड में आ गया है और लगातार अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की जा रही है इसी को लेकर आज विभाग द्वारा पुराना टिहरी बस स्टैंड क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यवाही …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 सित, 2022
अवैध निर्माणों पर चला एमडीडीए का डंडा

MDDA’s stick on illegal constructions

रिपोर्टर ,,,,,सतीश कुमार मसूरी : जिलाधिकारी के निर्देश के बाद मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण भी अलर्ट बोर्ड में आ गया है और लगातार अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की जा रही है इसी को लेकर आज विभाग द्वारा पुराना टिहरी बस स्टैंड क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यवाही कर तीन निर्माणों को सीज कर दिया गया।

इसके बाद विभाग की टीम द्वारा बार्लोगंज क्षेत्र में एक होटल में अवैध निर्माण को सील किया गया साथ ही भट्टा क्षेत्र में भी अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही की गई ।

इस मौके पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अतुल गुप्ता ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा मसूरी में लगातार अवैध निर्माण पर कार्यवाही की जा रही है।

इसी के क्रम में आज 5 अवैध निर्माणों को सील किया गया है और विभाग द्वारा आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी मसूरी के दिशा निर्देश के बाद विभाग द्वारा लगातार अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की जा रही है।

वही मसूरी देहरादून विद मार्ग पर पानी वाले बेड के पास भी एक रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण को सील कर दिया गया है।

Tagged:
Share This Article