Menu
#News

एमडीडीए की सख्त कार्रवाई: शीशमबाड़ा में 10 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए रविवार को एक बड़ी कार्रवाई की। शीशमबाड़ा परवल रोड स्थित मो. कामिल द्वार के पास, ज्ञान आइंस्टीन स्कूल के निकट लगभग 10 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 अग, 2025
एमडीडीए की सख्त कार्रवाई: शीशमबाड़ा में 10 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए रविवार को एक बड़ी कार्रवाई की। शीशमबाड़ा परवल रोड स्थित मो. कामिल द्वार के पास, ज्ञान आइंस्टीन स्कूल के निकट लगभग 10 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के सीधे आदेश पर की गई, जिसमें सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता नौन्सी, सुपरवाइजर और पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में सभी अवैध निर्माणों को हटा दिया गया।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने इस कार्रवाई को लेकर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग और अतिक्रमण के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

उन्होंने राज्य सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में जहां भी कोई अवैध निर्माण या प्लॉटिंग की जाएगी, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि भू-खरीद-फरोख्त से पहले एमडीडीए से स्वीकृति की पुष्टि जरूर कर लें।

यह कार्रवाई भविष्य में होने वाली अवैध प्लॉटिंग को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tagged:
Share This Article