Menu
#Mumbai

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर सख्त अभियान, हर शनिवार होगी कार्रवाई

मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों पर नकेल कसने के लिए सघन अभियान तेज कर दिया है। अब हर शनिवार विशेष टास्क फ़ोर्स द्वारा औचक निरीक्षण कर अवैध निर्माणों को नोटिस जारी किए जाएंगे। ज़रूरत पड़ने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। यदि शनिवार अवकाश रहेगा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 सित, 2025
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर सख्त अभियान, हर शनिवार होगी कार्रवाई

मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों पर नकेल कसने के लिए सघन अभियान तेज कर दिया है। अब हर शनिवार विशेष टास्क फ़ोर्स द्वारा औचक निरीक्षण कर अवैध निर्माणों को नोटिस जारी किए जाएंगे। ज़रूरत पड़ने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। यदि शनिवार अवकाश रहेगा तो यह कार्रवाई शुक्रवार को होगी।

प्राधिकरण के अनुसार आगामी शनिवार (20 सितम्बर) को पछवादून के डाकपत्थर, विकासनगर और हरबर्टपुर क्षेत्रों में तथा 27 सितम्बर को सहसपुर, भाऊवाला और सेलाकुई क्षेत्रों में टीम तैनात की जाएगी। टास्क फ़ोर्स को कम से कम 10 अवैध निर्माण सील या ध्वस्त करने का लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक क्षेत्र के लिए सहायक अभियंता, अवर अभियंता और सुपरवाइज़र नामित किए गए हैं, जो सुबह 10 बजे तक हरबर्टपुर कैंप कार्यालय में एकत्र होकर कार्रवाई करेंगे।

उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नियमानुसार विकास ही प्राधिकरण की प्राथमिकता है और टास्क फ़ोर्स को सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जनता से अपील की गई है कि वे नियमों के अनुरूप ही निर्माण कार्य करें। अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए अलग से आदेश जारी होंगे।

Tagged:
Share This Article