Menu
#News

अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु बैठक आयोजित

बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के माननीय सदस्य धीरज (मोनू पंचभैया) ने सोमवार को मंदिर हॉल में अस्थायी कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना।   बैठक के दौरान कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, वेतन वृद्धि , आवास सहित अन्य लंबित मांगों और समस्याओं …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 जून, 2026
अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु बैठक आयोजित

बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के माननीय सदस्य  धीरज (मोनू पंचभैया) ने सोमवार को मंदिर हॉल में अस्थायी कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना।

 

बैठक के दौरान कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, वेतन वृद्धि , आवास सहित अन्य लंबित मांगों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कर्मचारियों ने अपनी कार्य परिस्थितियों एवं सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर  मोनू पंचभैया ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि माननीय अध्यक्ष जी भी कर्मचारियों की मांगों के समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। इसी क्रम में कुछ दिन पूर्व माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ हुई वार्ता भी सकारात्मक रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी पहल की जाएगी।बैठक में बड़ी संख्या में अस्थायी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article