Menu
#दिल्ली

गर्मी में खरबूजे के बीज हैं सेहत का खजाना,,जानें कैसे खाएं..

खरबूजा गर्मियों का सबसे लोकप्रिय फल है जिसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। इन्हीं फायदों की वजह से कई लोग इन्हें फेंकने की जगह स्टोर कर लेते हैं लेकिन इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे में लंबे समय तक इन्हें रखने के बाद कई लोग कचरा समझ इन्हें फेंक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 जुल, 2024
गर्मी में खरबूजे के बीज हैं सेहत का खजाना,,जानें कैसे खाएं..

खरबूजा गर्मियों का सबसे लोकप्रिय फल है जिसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। इन्हीं फायदों की वजह से कई लोग इन्हें फेंकने की जगह स्टोर कर लेते हैं लेकिन इस्तेमाल नहीं करते।

ऐसे में लंबे समय तक इन्हें रखने के बाद कई लोग कचरा समझ इन्हें फेंक देते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक है जो इन बीजों के फायदे जरूर जान लें।

खरबूजा गर्मियों में खाए जाने वाला एक बेहतरीन और स्वादिष्ट फल है। इस सीजनल फल को लगभग सभी बहुत शौक से खाते है, लेकिन इसके अंदर मौजूद बीज को सभी निकाल फेंकते हैं।

इस बीज को सुखा कर इसका कई रूप में सेवन किया जा सकता है। कई लोग इसे सुखाकर स्टोर भी करते हैं, लेकिन बाद में उन्हें समझ नहीं आता कि इन बीजों का इस्तेमाल किस तरह किया जाए और ये इसे फेंक देते हैं।

हालांकि, खरबूजे के बीज का इस्तेमाल मिठाई के साथ भारतीय कई क्यूजीन में किया जाता है।

यह स्वाद बढ़ाने के साथ खाने की पौष्टिकता भी बढ़ाता है। बीज को तो वैसे भी ढेर सारे न्यूट्रिशन का भंडार माना जाता है।

]प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत खरबूजे के बीज में फोलेट, थियामिन, नियासिन, विटामिन बी 6, पैंटोथेनिक एसिड, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, आयरन, पोटैशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस और ओमेगा थ्री फैटी एसिड्स जैसे पोषक तत्वों की समुचित मात्रा पाई जाती है।

जाने खरबूजे के बीज के फायदे

ये बीज पॉली अन सैचुरेटेड और मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो गुड फैट होते हैं और हार्ट के लिए हेल्दी माने जाते हैं।

ये HDL(गुड कॉलेस्ट्रॉल) की मात्रा बढ़ाते हैं और LDL(बैड कॉलेस्ट्रॉल) की मात्रा कम करते हैं और इस तरह ये ब्लड कॉलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार लाते हैं।

इस बीज में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन में सुधार लाता है। ये कब्ज से राहत दिलाता है और संपूर्ण पाचन प्रणाली को मजबूत बनाता है। इस तरह ये हेमोरॉयड से भी राहत दिलाता है।

इसमें पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में मदद करता है।

इसमें पाए जाने वाला जिंक पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है।

इसमें मौजूद विटामिन मेमोरी बूस्ट करने में मदद करते हैं।

इसमें मौजूद विटामिन ए और बीटा कैरोटिन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

ये बीज ब्रेन तक ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ाने में मदद करती है, जिससे रिलैक्स महसूस होता है और स्ट्रेस कम होता है।

यह म्यूकस को दूर करता है और कंजेशन से राहत दिलाता है।

इसमें फोलेट मौजूद होने के कारण प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है।

इस बीज में मौजूद विटामिन सी शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है और बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा बालों और नाखून के लिए बहुत फायदेमंद है।

Share This Article