Menu
#मनोरंजन

मौसम विभाग ने जारी किया तात्कालिक पूर्वानुमान, येलो और आरेंज अलर्ट

उत्तराखंड : छह जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और बारिश की संभावना का अलर्ट जारी उत्तराखंड राज्य मे एक बार फिर मौसम विभाग द्वारा जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान मे यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 मई, 2023

उत्तराखंड : छह जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और बारिश की संभावना का अलर्ट जारी

उत्तराखंड राज्य मे एक बार फिर मौसम विभाग द्वारा जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान मे यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

पल-पल बदल रहे मौसम के बीच अब कुछ गर्मी से राहत मिलने की संभावना है मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए शाम 4:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक का यलो और आरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के सभी स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा/ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है।

वहीं राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी तथा उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने झक्कड़ (50-60 किमी/घंटा से बढ़कर 70 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना जताई गई है।

वहीं राज्य के नैनीताल, अल्मोड़ा बागेश्वर तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि की संभावना है।

Share This Article