Menu
#मनोरंजन

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया Yellow अलर्ट, जताई संभावना

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज़ पल पल बदलता रहता है। उत्तराखंड में मौसम ने बुधवार से ही करवट बदल ली है, वहीं दून में देर शाम से आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। हालांकि लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली है, तो दूसरी तरफ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 20 अप्र, 2023

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज़ पल पल बदलता रहता है। उत्तराखंड में मौसम ने बुधवार से ही करवट बदल ली है, वहीं दून में देर शाम से आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। हालांकि लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली है, तो दूसरी तरफ लोग ठंड के कारण अपने-अपने घरों में पैक हो गए हैं।

वहीं मौसम विभाग ने आज बृहस्पतिवार को भी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़कें बंद होने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 अप्रैल तक उत्तराखंड में मौसम खराब रहने की संभावना है। तेज बारिश और ओलावृष्टि से पौधरोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

 

Share This Article