Menu
#मनोरंजन

मौसम विभाग का रेड अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

जनपद में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि कल सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद किए जाएंगे मौसम विभाग ने भी बरसात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 अग, 2023

जनपद में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि कल सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद किए जाएंगे मौसम विभाग ने भी बरसात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए छात्र, छात्राओं व नौनिहालों की सुरक्षा के मद्देनजर चंपावत के बाद अब पौड़ी जनपद में भी कल सभी स्कूल बंद रहेंगे। अब जिलाधिकारी/अध्यक्ष, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान ने 09 अगस्त को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी देते हुए उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

ऐसे में प्रशासन के आला अधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि कल जनपद के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों को बंद किया जाएगा एहतियात के तौर पर प्रशासन के सभी आला अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी तत्परता के साथ बरसात के हालात पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। आने वाले दिनों में मौसम और भयंकर रूप ले सकता है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस को हर वक्त चौकन्ना रहने की जरूरत है।

वहीं कल दिन बुधवार को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नैनीताल जिलाधिकारी ने दिए कक्षा 1 से 12:00 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए छात्र, छात्राओं व नौनिहालों की सुरक्षा के मद्देनजर चंपावत और पौड़ी जनपद के बाद अब नैनीताल जनपद में भी कल सभी स्कूल बंद रहेंगे। नैनीताल की जिलाधिकारी/अध्यक्ष, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वंदना ने 09 अगस्त को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी देते हुए उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

Share This Article