Menu
#Mumbai

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने शिव मंदिर समिति रजिस्टर्ड अजबपुर कला मंदिर में कथा वाचक पूज्य आचार्य राकेश गॉड के द्वारा शिव महापुराण कथा को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

देहरादून कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने पूजनीय आचार्य से आशीर्वाद लिया और सभी श्रद्धालुओं को प्रणाम करते हुए कहा कि इस सृष्टि में शिव महापुराण का बहुत महत्व है हम सभी को कथा में कहीं जाने वाली बातों को अनुसरण करना चाहिए साथ ही …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 अग, 2023
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने शिव मंदिर समिति रजिस्टर्ड अजबपुर कला मंदिर में कथा वाचक पूज्य आचार्य राकेश गॉड के द्वारा शिव महापुराण कथा को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

देहरादून 

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने पूजनीय आचार्य से आशीर्वाद लिया और सभी श्रद्धालुओं को प्रणाम करते हुए कहा कि इस सृष्टि में शिव महापुराण का बहुत महत्व है हम सभी को कथा में कहीं जाने वाली बातों को अनुसरण करना चाहिए साथ ही अपने जीवन में परिवर्तन के साथ-साथ बुराई पर अच्छाई प्रभावित होती है। यह हमको भली भांति समझना चाहिए । हम सभी सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं हमें कुछ समय अपना भक्ति भाव में भी लगाना चाहिए।

आज समाज और देश नई गति से आगे बढ़ रहा है हमें आने वाली पीढ़ी को धर्म और आस्था से जोड़ते हुए आगे लेकर जाना है।

कार्यक्रम में महापौर सुनिल उनियाल गामा ने भी आचार्य को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। और कहा कि मैं बड़ा सौभाग्यशाली हूं कि मुझे शिव महापुराण श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रोशन धस्माना महामंत्री दिनेश चंद्र सकलानी क्षेत्रीय पार्षद विमल उनियाल एवं स्थानीय जनता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Tagged:
Share This Article