Menu
#Mumbai

कर्णप्रयाग पहुंची मिलेट क्रांति रैली

कर्णप्रयाग। देश की सबसे लंबी मिलेट क्रांति साइकिल रैली दो दिन 235 km का सफ़र पूरा करने के बादशनिवार शाम कर्णप्रयाग पहुँच चुकी है। शनिवार को रैली ने श्रीनगर से कर्णप्रयाग तक 90 km का सफ़र तय किया। इस दौरान विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने मिलेट क्रांति साइकिल रैली …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 अप्र, 2023
कर्णप्रयाग पहुंची मिलेट क्रांति रैली

कर्णप्रयाग। 

देश की सबसे लंबी मिलेट क्रांति साइकिल रैली दो दिन 235 km का सफ़र पूरा करने के बादशनिवार शाम कर्णप्रयाग पहुँच चुकी है। शनिवार को रैली ने श्रीनगर से कर्णप्रयाग तक 90 km का सफ़र तय किया। इस दौरान विधायक रुद्रप्रयाग  भरत सिंह चौधरी ने मिलेट क्रांति साइकिल रैली का रुद्रप्रयाग में भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक चौधरी ने कहा नथुली संस्था द्वारा चलाई गई यह साइकिल रैली मिलेट क्रान्ति की दिशा में आने वाले भविष्य में एक मील का पत्थर साबित होगी जिसके लिए उन्होंने संस्था के तमाम पदाधिकारियों, वॉलेंटियर्स एवं सभी साइक्लसिट को पुष्प माल्यार्पण कर सम्मानित किया साथ ही प्रातः भोज का वितरण भी अपने हाथों से किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष  अमरदेई शाह, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता झि़कवांण जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल अंकुर खन्ना, सभाषद सुरेंद्र रावत,नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल राय सिंह बिष्ट, नगर महामंत्री व्यापार मंडल शूरवीर सिंह बिष्ट एवं नगर कोषाध्यक्ष व्यापार मंडल राजीव सेठी आदि मौजूद रहे।

 

रैली के अगले चरण में नगरासु (सौड) मे उद्योगपति एवम् शिक्षक नागेंद्र रावत तथा उनकी पत्नी ने ढोल नागाडो एवम पुष्प वर्षा करके मिलेट क्रांति में नया जोश भर दिया।

दोपहर भोज मे पहाड़ी पकवान परोसकर चौकी ग्रामवासियों ने मिलेट क्रांतिकारीयों का दिल जीत लिया ।

 

जैसे ही मिलेट क्रांति साइकिल रैली चौकी गाँव में पहुंची गार्मवासियों ने ढोल, दमाउं, मशनबीन, भन्कोर, एवं माँगल गीत गाकर रैली का तिलक लगाकर विधिवत स्वागत किया, जहाँ गाँव की सभी महिलाएं पारंपरिक वेश भूषा में नजर आई, दोपहर भोज में सभी गाँव वालों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जिसमे से मंडुए की रोटी, लाल भात, भंगजीरे की चटनी, गुड्यारे की सब्जी (प्याज के पत्ते), कद्दू की मीठी सब्जी, रेठु (कद्दू का रायता) तथा मोटी पहाड़ी दालों ने अन्य प्रदेशों से आये साइकलिस्टो का मन मोह लिया।

 

यहाँ पर संस्था की संथापिका सुमन नैनवाल ने ग्रामीणों को मोटे अनाजो के बारे मे विभिन्न प्रकार से अवगत कराते हैं इसके फायदे बताये। जिसमे ग्रामीणों ने बड़चडकर सवाल जवाब किये और अंत मे ये सपथ ली कि अबसे वे भी सभी लोगो को इस बारे मे बतायेंगे।

 

इस मौके पर अपर कृषि निदेशक डॉ परमाराम, मुख्य कृषि अधिकारी चमोली वी. पी मौर्य, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कर्णप्रयाग डॉ आशुतोष बड़थ्वाल, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी थराली सुरेंद्र कुमार, कृषि वैज्ञानिक KVK चमोली डॉ अनिल पंवार आदि मौजूद रहे जहाँ उन्होंने ग्रामीणों को मोटे अनाजो की खेती और व्यवसायीकरण से संबंधित सरकार द्वारा चलाई गयी विभिन्न योजनाओ के बारे मे अवगत कराया।

 

दोपहर भोज के बाद चौकी ग्राम वासियों ने हर्षोउलास के साथ रैली को अपनी शुभकामनाएं देते हैं हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।

 

शाम को 5 बजे गौचर नगर पालिका परिषद अध्यक्षा एवम तमाम सभासदो ने मिलकर पुष्पवर्षा कर किया मिलेट क्रांतिकारीयों का स्वागत।

जहाँ सूक्ष्म जलपान के बाद उन्होंने रैली को दूसरे दिन के अंतिम पड़ाव कर्णप्रयाग के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

कर्णप्रयाग पहुँचते नगरपालिका अध्यक्षा दमयंती रतूड़ी एवम सभी सभासदो ने ढोल नगाडो से किया मिलेट क्रांतिकारीयों का स्वागत।

Tagged:
Share This Article