Menu
#Mumbai

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा, विस्थापन संबंधी विसंगतियां शीघ्र दूर करने के दिए निर्देश

देहरादून, 06 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलेत, भैंकलीखाला, पलियाशेरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित एवं संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने भैंकलीखाला एवं पलियाशेरा में विस्थापन से जुड़ी आ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 फ़र, 2026
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा, विस्थापन संबंधी विसंगतियां शीघ्र दूर करने के दिए निर्देश
  1. देहरादून, 06 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलेत, भैंकलीखाला, पलियाशेरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित एवं संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने भैंकलीखाला एवं पलियाशेरा में विस्थापन से जुड़ी आ रही विसंगतियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन, राजस्व एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण (ज्वाइंट विजिट) कर समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। कैबिनेट मंत्री जोशी ने सरखेत, बौठा, मोटीधार,मसराना सहित अन्य क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों को विकास कार्यों में तेजी लाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, पार्षद भूपेंद्र कठेत, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विनय कुमार सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी उदय गौड़, तहसीलदार सदर सुरेंद्र सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक अरुण गुसाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article