Menu
#News

देश की संपत्ति पर अल्पसंख्यकों का पहला हक..जगदीश ठाकोर के बयान पर बवाल, गुजरात कांग्रेस दफ्तर पर लिखा हज हाउस

अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। गुजरात प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर के बयान पर बवाल मच गया है। विश्व हिन्दू परिषद ने उनके बयान पर विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस दफ्तर के बाहर हज हाउस का पोस्टर लगा दिया गया। इतना ही …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 जुल, 2022
देश की संपत्ति पर अल्पसंख्यकों का पहला हक..जगदीश ठाकोर के बयान पर बवाल, गुजरात कांग्रेस दफ्तर पर लिखा हज हाउस

अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। गुजरात प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर के बयान पर बवाल मच गया है। विश्व हिन्दू परिषद ने उनके बयान पर विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस दफ्तर के बाहर हज हाउस का पोस्टर लगा दिया गया। इतना ही नहीं बाहर दीवार पर कालिख पोत दी गई। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इधर मामला बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थितियां काबू कीं।

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर कांग्रेस अल्पसंख्यक सम्मेलन में पहुंचे थे। यहां उन्होंने लोगगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की संपत्ति पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। उनके इस बयान को लेकर बजरंग दल ने विरोध दर्ज किया था।

मुसलमानों से कहा करें समर्थन

जगदीश ठाकोर ने मुसलमानों से आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि वे पार्टी नेतृत्व से मांग करेंगे कि मुसलमानों के लिए भी घोषणापत्र अलग से बनाया जाए।

‘एकजुट रहने की जरूरत’

गुजरात कांग्रेस चीफ ने संबोधन में कहा कि आप सब लोग जानते हैं कि देश में दंगों के पीछे कौन है? और इन दंगों से उन्हें (बीजेपी) कैसे फायदा हुआ? हमें उनके जाल में नहीं फंसना है। ठाकोर ने कहा, कांग्रेस हमेशा अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है और अपनी विचारधारा कभी नहीं बदलेगी। चाहें वह सत्ता में रहे या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी मुसलमान को एकजुट रहने की जरूरत है और इस बातसे सतर्क रहें कि उनका वोट न बटे।

पोस्टर और कालिख को लेकर विवाद

जगदीश ठाकोर के बयान पर गुजरात में घमासाम शुरू हो गया। हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने कांग्रेस दफ्तर के बाहर हज हाउस के पोस्टर लगाए। दफ्तर के बाहर कालिख पोतकर हज हाउस लिख दिया गया। पूरे कांग्रेस कार्यालय पर पोस्टर लगाने के बाद राजीव गांधी के पोस्टर पर भी स्टिकर और पोस्टर लगाए गए। सुबह कांग्रेस ने इसे लेकर विरोध दर्ज किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर हटाकर विवाद शांत किया।

 

Tagged:
Share This Article