Menu
#नैनीताल

इन बीजों के वेट लॉस से लेकर स्वास्थ्य सुधार तक के चमत्कारी फायदे

कटहल की सब्जी तो सभी चाव से खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बीज भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं? आपको जानकर हैरानी होगी कि इनके सेवन से वेट लॉस में फायदा पाया जा सकता है। आज हम इस आर्टिकल में हम आपको …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 अग, 2024
इन बीजों के वेट लॉस से लेकर स्वास्थ्य सुधार तक के चमत्कारी फायदे

कटहल की सब्जी तो सभी चाव से खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बीज भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं?

आपको जानकर हैरानी होगी कि इनके सेवन से वेट लॉस में फायदा पाया जा सकता है। आज हम इस आर्टिकल में हम आपको इससे होने वाले फायदे और इस्तेमाल का तरीका बताने जा रहे हैं।

कटहल के बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यही वजह है कि इनका सेवन पाचन तंत्र के लिहाज से काफी गुणकारी होता है।

इन्हें खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच पाते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कैसे ये वजन घटाने के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं और इनके सेवन का सही तरीका आखिर क्या है।

बढ़ते वजन को काबू में करने के लिए मेटाबॉलिज्म का बूस्ट होना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में, कटहल के बीजों में पाया जाने वाला विटामिन बी कंपलेक्स मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है।

जिसकी वजह से कैलोरी बर्न होती है और आपका वजन आसानी से कम होने लगता है।

अगर आप अपनी डाइट में कटहल का बीज शामिल करते हैं तो आपके स्किन और बालों के लिए यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

इसके अलावा, ये आंखों की रोशनी को भी बढ़ाने में मददगार हैं। दरअसल, इसमें विटामिन ए पाया जाता है जो त्वचा और आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

कटहल के बीज में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है।

यह रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करता है। डाइट में इसका ख्याल रखने से एनीमिया की समस्या भी दूर हो सकती है।

चूंकि कटहल के बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, ऐसे में इनका सेवन उन लोगों को जरूर करना चाहिए जिन्हें अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है।

आप कटहल के बीज को रोस्ट करके खा सकते हैं। इसके लिए इसे तवे पर 15-20 मिनट भून लीजिए और फिर जब ये थोड़े ब्राउन हो जाएं, तो आप इसके ऊपर थोड़ा काला नमक और चाट मसाला छिड़ककर खा सकते हैं।

कटहल के बीजों को धूप में सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इसके बाद आप इसे सलाद या फ्रूट के ऊपर छिड़क कर खा सकते हैं।
आप अपने पसंदीदा फलों के साथ कटहल के बीजों की मदद से स्मूदी भी तैयार कर सकते हैं।

Share This Article