Agra News: थाना एत्माद्दौला की ट्रांस यमुना कॉलोनी में एक दबंग युवक ने चौकी इंचार्ज ट्रांस यमुना और एक अन्य सिपाही के साथ अभद्रता कर दी. मामला इतना बढ़ा कि दबंग युवक और पुलिस के बीच मारपीट होने लगी. जिसमें कई बार पुलिस को जमीन पर भी गिरा लिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी छत्ता मौके पर पहुंच गई और युवक व उसके साथियों को अपने साथ थाने ले गई. एसएसपी का कहना है अभी मामले में जांच चल रही है.
वहीं मौके पर मौजूद लोगों की माना जाए तो क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज क्षेत्र में असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं करते और ना ही रोजाना चेकिंग करते है. जिसके कारण ऐसे असमाजिक तत्त्वों के हौसले बुलंद हैं. एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच चल रही है. जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट की जाएगी.