Menu
#News

विधायक ममता राकेश ने कई स्थानों पर रविदास लीला मंचन का किया शुभारंभ

  भगवानपुर । संवाददाता रागिब नसीम, विधायक ममता राकेश कई गांवों में पहुंचकर रविदास लीला मंचन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। विधायक ममता राकेश ने धीरमजरा और भलस्वागाज गांव में पहुंचकर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 फ़र, 2024
विधायक ममता राकेश ने कई स्थानों पर रविदास लीला मंचन का किया शुभारंभ

 

भगवानपुरसंवाददाता रागिब नसीम, विधायक ममता राकेश कई गांवों में पहुंचकर रविदास लीला मंचन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

विधायक ममता राकेश ने धीरमजरा और भलस्वागाज गांव में पहुंचकर रविदास लीला मंचन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक ने कहा कि संत रविदास ऐसे समाज सुधारक थे।

जिन्होंने समाज की कई कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई है। संत रविदास निर्गुण भक्ति के उपासक थे। एक महान कवि के रूप में उन्होंने अपनी गाथाओं की ओर से समाज के हित के लिए अनेक कार्य किए है।

इस मौके पर मा बिनारसी दास, भूरा प्रधान, प्रविन्दर, संजय कुमार, सोनू, मोन्टू, मुकेश मास्टर, नीटू, ललित, अमित कुमार, जेमल, भूरा, जितेन्द्र, नीटू वकील, यादराम, मगलेश्वर, सोलाल, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संदीप कुमार, विरेन्द्र कुमार, बृजपाल पूर्व प्रधान, शुभम शर्मा, अशोक राणा, पाल सिंह, विकम सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

Share This Article