Menu
#News

विधायक ममता राकेश ने करौंदी गांव में किया इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क का उद्घाटन, बोलीं-भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति संकल्पित

  भगवानपुर : संवाददाता रागिब नसीम शनिवार को विधायक ममता राकेश ने क्षेत्र के करौंदी गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक का ग्रामीणों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक ममता राकेश ने कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 फ़र, 2024
विधायक ममता राकेश ने करौंदी गांव में किया इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क का उद्घाटन, बोलीं-भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति संकल्पित

 

भगवानपुरसंवाददाता रागिब नसीम

शनिवार को विधायक ममता राकेश ने क्षेत्र के करौंदी गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक का ग्रामीणों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक ममता राकेश ने कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति वे संकल्पित हैं।

प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है। उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों में सभी जर्जर मार्गों को दुरस्त कराया जा चुका है। जो शेष रह गए हैं, उन पर भी काम चल रहा है। उनका प्रयास है कि सड़क, पानी, बिजली समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलता रहे।

ग्रामीणों ने विधायक को गांव की कुछ समस्याओं से अवगत कराया। इस पर विधायक ने उनका जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जुनेद प्रधान, मोहम्मद फरमान, सलीम अहमद, इनाम, कययूम, निखिल सैनी, नवीन सैनी, महिपाल चौहान, गय्यूर, रमेश चंद्र, वसीम आदि मौजूद रहे।

Tagged:
Share This Article