Menu
#Mumbai

खोए फ़ोन मिलने की उम्मीद खो बैठे मोबाइल स्वामियों ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली को सराहा

उत्तराखंड:चोरी/खोए मोबाइल की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए चार मोबाइल फोन की रिकवरी की है, जिनकी कीमत लगभग ₹91,500 है। ये मोबाइल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 सित, 2025
खोए फ़ोन मिलने की उम्मीद खो बैठे मोबाइल स्वामियों ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली को सराहा

उत्तराखंड:चोरी/खोए मोबाइल की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए चार मोबाइल फोन की रिकवरी की है, जिनकी कीमत लगभग ₹91,500 है। ये मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश और हरियाणा से बरामद किए गए हैं।

उत्तराखंड:

अपने खोए हुए मोबाइल की मिलने की आस खो बैठे मोबाइल स्वामियों द्वारा अपने मोबाइल सही सलामत हालत में पाकर हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया।

1. विकास सिरोही पुत्र अमर वीर सिंह निवासी मवाना जिला मेरठ उत्तर प्रदेश का रियलमी फोन जिसकी कीमत 23800

2. चिराग पुत्र महावीर बोरा निवासी हिसार हरियाणा का रेडमी मोबाइल जिसकी कीमत 18700

3. आयुष जायसवाल पुत्र प्रवीण जायसवाल निवासी अलीगढ़ जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का वनप्लस मोबाइल जिसकी कीमत 23000.00

4. नितिन सक्सेना पुत्र महेश सक्सेना निवासी लखनऊ का XIAOMI मोबाइल कीमत 26000.00

Tagged:
Share This Article