Menu
#News

Breaking: दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, बेटे के जन्मदिन पर मां ने कहा दुनिया को अलविदा

  दिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72) का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल राणा का जन्म हुआ था। ठीक 50 वर्ष बाद उसी दिन उनकी माता ने अंतिम सांस ली, जिससे यह घटना …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 जून, 2026
Breaking: दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, बेटे के जन्मदिन पर मां ने कहा दुनिया को अलविदा

 

दिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72) का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल राणा का जन्म हुआ था। ठीक 50 वर्ष बाद उसी दिन उनकी माता ने अंतिम सांस ली, जिससे यह घटना बेहद भावुक और हृदयविदारक बन गई।

श्यामा देवी के निधन की सूचना मिलते ही उनके पैतृक क्षेत्र नैनबाग में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि बीमारी के दौरान वह अंतिम समय तक अपने बेटे जसपाल राणा को देखने की इच्छा जताती रहीं, लेकिन उन्हें यह पता नहीं चल सका कि उनका बेटा उनसे पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुका है।

क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और परिचितों ने श्यामा देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। यह घटना मां-बेटे के अटूट रिश्ते की एक बेहद मार्मिक और हृदयविदारक याद बनकर रह गई है।

Tagged:
Share This Article