Menu
#Mumbai

पर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान ने जरूरतमंद दिव्यांगों को बांटी ट्रांई साईकल

देहरादून एक इन्दर रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान ने जरुरतमंद दिव्यांगों को 2 ट्रांई साइकल, वाकर,2 राशन किट,2 बैसखियां वितरित की ताकि अपने जीवन को अच्छी तरह व्यतीत कर सकें l संस्थान के अध्यक्ष गुलशन बाहरी ने बताया कि शत प्रतिशत दिव्यांग कुमार को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 अग, 2023
पर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान ने जरूरतमंद दिव्यांगों को बांटी ट्रांई साईकल

देहरादून 

एक इन्दर रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान ने जरुरतमंद दिव्यांगों को 2 ट्रांई साइकल, वाकर,2 राशन किट,2 बैसखियां वितरित की ताकि अपने जीवन को अच्छी तरह व्यतीत कर सकें l

संस्थान के अध्यक्ष गुलशन बाहरी ने बताया कि शत प्रतिशत दिव्यांग कुमार को ट्राई साइकल एवं आर्थिक सहयोग भी किया गया ताकि अपना गुजर बसर पेन, पेन्सिल आदि बेच कर करे न कि किसी के आगे हाथ फैलाने पड़े l

मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. एस फ़ारूक़ ने संस्थान द्वारा किये जा रहे समाज सेवा के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की l इस अवसर पर आर के बक्शी, तारा दुग्गल, रविंदर आनंद, रौशनी, अनिता शर्मा, अरुण भाटिया एवं सलमान आदि उपस्थित थे l

Tagged:
Share This Article