Menu
#Mumbai

मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किए, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना — हेमंत द्विवेदी

बदरीनाथ/केदारनाथ, 10 अक्टूबर: प्रसिद्ध उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने दोनों धामों में 10 करोड़ रुपये का दान भी दिया। बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुकेश अंबानी का भव्य …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 अक्ट, 2025
मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किए, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना — हेमंत द्विवेदी

बदरीनाथ/केदारनाथ, 10 अक्टूबर: प्रसिद्ध उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने दोनों धामों में 10 करोड़ रुपये का दान भी दिया।

बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुकेश अंबानी का भव्य स्वागत किया और उन्हें उत्तराखंडी टोपी भेंट की।

दर्शन के बाद अंबानी ने हेमंत द्विवेदी से कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों और पड़ावों पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई हैं, जो अन्य धार्मिक स्थलों पर कम ही देखने को मिलती हैं।

अंबानी ने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से उत्तराखंड आ रहे हैं, लेकिन इस बार की व्यवस्थाएं सबसे उत्कृष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की अगुवाई में राज्य में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं और आने वाले 10 वर्षों में यहां तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होगी।

उन्होंने हाल ही में राज्य में हुई आपदाओं पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रिलायंस फाउंडेशन हर समय उत्तराखंड के साथ खड़ा रहेगा और जरूरत पड़ने पर सहयोग देगा।

 

 

अंबानी ने कहा कि लाखों तीर्थयात्रियों के बावजूद यात्रा के दौरान किसी को परेशानी नहीं होती, जिससे स्पष्ट है कि उत्तराखंड सरकार का आस्था और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विजन मजबूत और सुविचारित है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि अंबानी परिवार लंबे समय से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के प्रति श्रद्धा रखता है और दोनों मंदिरों के सौंदर्यीकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हर वर्ष अंबानी परिवार यहां दर्शन करने आता है और आस्था के पुष्प अर्पित करता है।

Tagged:
Share This Article