Menu
#ऋषिकेश

नगर निगम का अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना

श्री एम एस गंभीर निवासी 1/4 मोहिनी रोड डालनवाला के द्वारा अपने मकान के सामने लगभग 2 से 3 ट्रक कूड़ा एवं ग्रीन वेस्ट सार्वजनिक मार्ग पर निस्तारित किया गया जो की सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स का खुला उल्लंघन है तथा उपरोक्त वेस्ट में मच्छरों के लार्वा भी पाए गए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 सित, 2023
नगर निगम का अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना

श्री एम एस गंभीर निवासी 1/4 मोहिनी रोड डालनवाला के द्वारा अपने मकान के सामने लगभग 2 से 3 ट्रक कूड़ा एवं ग्रीन वेस्ट सार्वजनिक मार्ग पर निस्तारित किया गया जो की सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स का खुला उल्लंघन है तथा उपरोक्त वेस्ट में मच्छरों के लार्वा भी पाए गए ।

अतः तत्काल मौके पर उनका ₹5 लाख का चालान किया गया तीन कार्य दिवस के अंदर चालान की धनराशि जमा ना करने पर आरसी के जरिए धनराशि वसूली जाएगी तथा ऐसी स्थिति में मकान की कुर्की भी की जा सकती है।

डा0 अविनाश खन्ना ने देखा कि 1/4 मोहिनी रोड, डालनवाला में सड़क पर लगभग 30 टन ग्रीन वेस्ट तथा काफी मात्रा में अनुपयोगी सामान पड़ा हुआ है।

ग्रीन वेस्ट से काफी दुर्गन्ध आ रही थी तथा अनुपयोगी सामान में पानी जमा हुआ था जिसमें डेंगू मच्छर के लार्वा पनपते पाये गये।

जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वेस्ट श्री एम0एस0 गम्भीर, निवासी-1/4 मोहिनी रोड, डालनवाला द्वारा फेंका गया है।

डेंगू की बीमारी के बढ़ते प्रकोप के बीच डेंगू की रोकथाम करने के प्रति नगर आयुक्त  मनुज गोयल एक्शन मोड में है।

नगर निगम द्वारा लगातार घरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं निर्माणाधीन भवनों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

डेंगू का लार्वा पाये जाने पर लार्वा को नष्ट करने के साथ ही चालानी कार्यवाही की गई ।

नगर निगम ने डेंगू के लार्वा पनपाने वालो के खिलाफ कार्यवाही को जारी रखा अभियान, काटा अब तक का सर्वाधिक 5 लाख का चालान।

 नगर आयुक्त को गोपनीय सूचना मिली कि मोहिनी रोड डालनवाला में किसी ने अपने घर के बाहर भारी मात्रा में कूड़ा एवं अनुपयोगी समान फेंका हुआ है।

जिस पर नगर आयुक्त द्वारा मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डा0 अविनाश खन्ना को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिये थे ।

ग्रीन वेस्ट को इस प्रकार सड़क में फेंके जाने तथा फेंके गये अनुपयोगी सामान में डेंगू के लार्वा पाये जाने पर सार्वजनिक खतरे को देखते हुये उपरोक्त व्यक्ति पर मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 5,00000 का चालान काटा गया।

नगर निगम के सफाई निरीक्षक को तत्काल ग्रीन वेस्ट व अनुपयोगी सामान को निस्तारित कराने के निर्देश दिये।

सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा चालान जमा न करने की दशा में आर0सी0 कटवाकर उक्त धनराशि की प्रतिपूर्ति की जायेगी।

 

Tagged:
Share This Article