Menu
#Mumbai

मसूरी: 22 साल के लड़के ने महिला का लिबास पहन और श्रृंगार कर लगाई फांसी

मसूरी उत्तराखंड के मसूरी में एक कर्मचारी द्वारा अजीबोगरीब तरीके से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने पहले साड़ी पहनी, फिर मेकअप किया। लिपस्टिक और काजल भी लगाया और उसके बाद फंदे से झूल गया। पुलिस आत्महत्या की वजह सेक्सुअल डिसऑर्डर समेत अन्य एंगल से भी जांच …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 अक्ट, 2024
मसूरी: 22 साल के लड़के ने महिला का लिबास पहन और श्रृंगार कर लगाई फांसी

मसूरी

उत्तराखंड के मसूरी में एक कर्मचारी द्वारा अजीबोगरीब तरीके से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने पहले साड़ी पहनी, फिर मेकअप किया। लिपस्टिक और काजल भी लगाया और उसके बाद फंदे से झूल गया। पुलिस आत्महत्या की वजह सेक्सुअल डिसऑर्डर समेत अन्य एंगल से भी जांच कर रही है।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के 22 वर्षीय कर्मचारी का शव गुरुवार को सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला। युवक ने साड़ी पहनने के साथ ही महिलाओं का पूरा मेकअप किया था। पुलिस आत्महत्या की वजह सेक्सुअल डिसऑर्डर समेत अन्य कारणों की जांच कर रही है। इससे पहले इसी साल पंतनगर में एयरपोर्ट के असिस्टेंट मैनेजर का शव भी महिला के लिबास और श्रृंगार में फंदे से लटका मिला था।

मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि 22 साल के अनुकूल रावत पुत्र विपेंद्र सिंह रावत मूल रूप से श्रीनगर गढ़वाल के उफल्डा का रहने वाला था। अनुकूल की डेढ़ साल पहले लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएस) में एमटीएस (मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ) में नौकरी लगी थी। । वह एलबीएस के हैप्पी वैली स्थित सरकारी क्वार्टर में अकेले रह रहा था।

गुरुवार को अनुकूल के ड्यूटी नहीं पहुंचने पर तलाश की गई। स्टॉफ को उसका कमरा अंदर से बंद मिला। पुलिस के पहुंचने के बाद कारपेंटर ने दरवाजा तोड़ा। अंदर साड़ी पहने और महिलाओं के मेकअप में अनुकूल का शव रस्सी से बनाए फांसी के फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने वीडियोग्राफी और फोटाग्राफी करवाते हुए फंदा काटकर शव को नीचे उतरा।

 

अनुकूल यहां सरकारी क्वार्टर में अकेले ही रहता था। वह आस- पड़ोस में रहने वाले दूसरे कर्मचारियों से भी बहुत ज्यादा बात नहीं करता था। मसूरी कोतवाल चौधरी ने बताया कि गांव में रह रहे अनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह रात तक मसूरी पहुंच रहे हैं। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Tagged:
Share This Article