Menu
#Mumbai

मसूरी: पटरी व्यवसायियों की ढाल बनी कांग्रेस; सड़कों पर उतरे हरक सिंह रावत, धामी सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और भेदभाव के गंभीर आरोप.

देहरादून/मसूरी (2 फरवरी 2026): पहाड़ों की रानी मसूरी में पटरी व्यवसायियों (फुटपाथ विक्रेताओं) के आजीविका बचाने के संघर्ष ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के समर्थन में कांग्रेस पार्टी खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 फ़र, 2026
मसूरी: पटरी व्यवसायियों की ढाल बनी कांग्रेस; सड़कों पर उतरे हरक सिंह रावत, धामी सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और भेदभाव के गंभीर आरोप.

देहरादून/मसूरी (2 फरवरी 2026): पहाड़ों की रानी मसूरी में पटरी व्यवसायियों (फुटपाथ विक्रेताओं) के आजीविका बचाने के संघर्ष ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के समर्थन में कांग्रेस पार्टी खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के नेतृत्व में मसूरी में एक रैली निकाली गई, जिसमें उन्होंने राज्य की धामी सरकार और स्थानीय विधायक पर तीखे हमले बोले।

पिक्चर पैलेस से किताब घर तक गूंजे नारे रेहड़ी-पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति के आह्वान पर आयोजित इस शांतिपूर्ण रैली में सैकड़ों पटरी व्यापारियों ने हिस्सा लिया। रैली पिक्चर पैलेस से शुरू होकर किताब घर तक गई।  प्रदर्शनकारियों की मांग है कि उन्हें ‘फुटपाथ विक्रेता (जीविका का संरक्षण और फुटपाथ विक्रय का विनियमन) अधिनियम 2014’ और ‘उत्तराखंड नियमावली 2016’ के तहत संवैधानिक अधिकार दिए जाएं और माल रोड पर व्यापार करने की अनुमति मिले।

हरक सिंह रावत का सरकार पर सीधा हमला रैली में शामिल हुए हरक सिंह रावत ने सरकार पर गरीबों की अनदेखी का आरोप लगाया भेदभाव का आरोप: उन्होंने कहा, “बिना किसी पारदर्शी प्रक्रिया या लिखित आदेश के विक्रेताओं को सूची से बाहर किया जा रहा है। एक जैसी परिस्थितियों में कुछ को जगह दी जा रही है और दूसरों को हटाया जा रहा है, जो प्रशासनिक भेदभाव और समानता के अधिकार का उल्लंघन है।” उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन में इन्हें हटाना इनकी आजीविका से खिलवाड़ है।

कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप हरक सिंह रावत ने स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री पर भी गंभीर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है और ‘सैन्य धाम’ के नाम पर करोड़ों रुपये की बंदरबांट की गई है। रावत ने तंज कसते हुए कहा कि कभी वे खुद मौजूदा विधायक को युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाने में सहायक थे, लेकिन आज वही नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

केंद्र के बजट और ‘बांटने वाली राजनीति’ पर भी बरसे रावत ने केंद्र सरकार के बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि बजट के बाद शेयर बाजार का गिरना और रुपये का कमजोर होना सरकार की विफल आर्थिक नीतियों का सबूत है। महंगाई से आम आदमी की कमर टूट चुकी है। उन्होंने भाजपा पर उत्तराखंड में हिंदू-मुसलमान के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि कांग्रेस प्रदेश का सौहार्द बिगड़ने नहीं देगी।

2027 में कांग्रेस सरकार का दावा हरक सिंह रावत ने ऐलान किया कि जब तक व्यापारियों को माल रोड पर बैठने का अधिकार नहीं मिलता, कांग्रेस हर मोर्चे पर यह लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता के सहयोग से 2027 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

 

 

 

Tagged:
Share This Article