Menu
#Destinations

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील

देहरादून | 18 फरवरी 2026: प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश में एक अवैध बहुमंजिला भवन को सील कर दिया। नियमित निरीक्षण और प्राप्त शिकायतों के आधार पर चिन्हित स्थलों पर कार्रवाई की जा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 फ़र, 2026
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील

देहरादून | 18 फरवरी 2026: प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश में एक अवैध बहुमंजिला भवन को सील कर दिया। नियमित निरीक्षण और प्राप्त शिकायतों के आधार पर चिन्हित स्थलों पर कार्रवाई की जा रही है।

ऋषिकेश में रेलवे स्टेशन के निकट आदर्श नगर क्षेत्र में सिद्धार्थ सिंघल द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे बहुमंजिला निर्माण को चिन्हित कर सील किया गया। कार्रवाई सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता पूनम सकलानी, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण या भू-उपयोग परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी निर्माण कार्य से पूर्व विधिवत मानचित्र स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। शहरों का सुनियोजित विकास और सुरक्षित आधारभूत ढांचा सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण न केवल मास्टर प्लान का उल्लंघन है, बल्कि भविष्य में जनसुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है। बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सचिव मोहन सिंह बर्निया का बयान

एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि संबंधित निर्माणकर्ता को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी निर्माण कार्य पर तत्काल विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण की टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं और शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लिया जा रहा है, ताकि क्षेत्र का संतुलित और सुरक्षित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Tagged:
Share This Article