Menu
#News

मसूरी: आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

रिपोर्टर,,,,,सतीश कुमार मसूरी : मसूरी के एक होटल के सभागार में आम आदमी पार्टी के प्रभारी प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया हालांकि इस दौरान गिनती के कार्यकर्ता ही मौजूद रहे लेकिन जोत सिंह …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 जुल, 2022
मसूरी: आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

रिपोर्टर,,,,,सतीश कुमार मसूरी : मसूरी के एक होटल के सभागार में आम आदमी पार्टी के प्रभारी प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया हालांकि इस दौरान गिनती के कार्यकर्ता ही मौजूद रहे लेकिन जोत सिंह बिष्ट ने स्थिति को संभालते हुए कहा कि जब पार्टी के प्रत्याशी ही पार्टी छोड़कर चले जाएं तो निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं को मनोबल टूटता है उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाली बैठक में मसूरी के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहेंगे।

इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए अनदेखी का आरोप भी लगाया जिस पर जोत सिंह बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी को मजबूत बनाएं और आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है इस बात को ध्यान में रखकर पार्टी रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक भाजपा सरकार द्वारा जनविरोधी कार्यों को उजागर करने में असफल रहे है और विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर नया इतिहास स्थापित करेगी उन्होंने भर्ती घोटाले पर भी भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

वही कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल जोत सिंह बिष्ट की जुबान फिर फिसल गई और उन्होंने आम आदमी के स्थान पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने की बात कही।

Tagged:
Share This Article