Menu
#अंतराष्ट्रीय

मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल: 2022 का आज हुआ आगाज, गीत संगीत से सजेगी महफिल:

इसके लिए पहाड़ों की रानी मसूरी को हजारों रंग-विरंगी लाइट से सजाया गया है। कार्निवाल: बहुप्रतीक्षित मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल: 2022 का आज दोपहर साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मसूरी के गांधी चौक से शुभारंभ करेंगे। कार्निवाल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। रविवार को मसूरी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 दिस्, 2022
मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल: 2022 का आज हुआ आगाज, गीत संगीत से सजेगी महफिल:
Mussoorie Winterline Carnival: 2022
Mussoorie Winterline Carnival

इसके लिए पहाड़ों की रानी मसूरी को हजारों रंग-विरंगी लाइट से सजाया गया है।

कार्निवाल: बहुप्रतीक्षित मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल: 2022 का आज दोपहर साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मसूरी के गांधी चौक से शुभारंभ करेंगे।

कार्निवाल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

mussoorie winterline carnival:2022
mussoorie winterline carnival

रविवार को मसूरी शहर को रंग-विरंगी लाइट से सजाया गया है।

कार्निवाल के तहत आज दोपहर 12 बजे लंढौर के सर्वे मैदान से सांस्कृतिक शोभायात्रा शुरू होगी, जो लंढौर चौक, घंटाघर, अपर मालरोड, शहीद भगत सिंह चौक, पिक्चर पैलेस, कुलड़ी बाजार, शहीद स्थल, गढ़वाल टैरेस होते हुए गांधी चौक पहुंचेंगी।

गांधी चौक पर मुख्यमंत्री धामी कार्निवाल का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

इस दौरान पैरामोटरिंग उड़ान का भी प्रदर्शन किया जाएगा। साढ़े तीन बजे कार्निवाल का उद्घाटन कार्यक्रम करेंगे इससे पहले सुबह आठ बजे से राजपुर से झड़ीपानी, बार्लोंगंज तक ट्रेकिंग का आयोजन किया जाएगा।

दोपहर दो बजे गांधी चौक में सीआरपीएफ बैंड और दोपहर तीन बजे आइटीबीपी बैंड प्रस्तुति देंगे।

गांधी चौक पर पद्मश्री डा. माधुरी बड़थ्वाल मंगल गीत की प्रस्तुति देंगी। इसके बाद साढ़े तीन बजे कार्निवाल का उद्घाटन कार्यक्रम शुरू होगा।

संध्या व रात्रि के मुख्य कार्यक्रम (टाउन हाल में) शाम 6.00 बजे : स्वर्णिमा गुसाईं प्रस्तुत करेंगी क्लासिकल गायन शाम 7.00 बजे : जागर सम्राट बसंती बिष्ट देंगी जागर की प्रस्तुति रात 8.00 बजे : बालीवुड के वडाली बंधु (लखविंदर वडाली) करेंगे।

 

 

 

Tagged:
Share This Article