Menu
#अंतराष्ट्रीय

आज के दिन जरूर खाएं घी, वरना अगले जन्म में बनेंगे घोंघा! जानें इस पर्व की अहमियत.

हिंदू धर्म में सूर्य को सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. सभी नौ ग्रहों के राजा सूर्य हैं और जब भी सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। संक्रांति मनाई जाती है. बताया जा रहा है कि इस बार पंचांग के मुताबिक, 17 अगस्त 2022 को सूर्य …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 अग, 2022
आज के दिन जरूर खाएं घी, वरना अगले जन्म में बनेंगे घोंघा! जानें इस पर्व की अहमियत.

हिंदू धर्म में सूर्य को सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. सभी नौ ग्रहों के राजा सूर्य हैं और जब भी सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। 

संक्रांति मनाई जाती है. बताया जा रहा है कि इस बार पंचांग के मुताबिक, 17 अगस्त 2022 को सूर्य का गोचर सिंह राशि में हो गया है. इसलिए आज सिंह संक्रांति यानी घी संक्रांति मनाई जा रही है। 

यह पर्व खासकर उत्तराखंड में मनाया जाता है. इसे घ्यू संक्रांत और ओलगिया भी कहा जाता है. मान्यता है कि आज के दिन अगर आप घी नहीं खाएंगे, तो अगले जन्म में घोंघे की योनी प्राप्त होती है। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य वासियों को घी संक्रान्ति की अनेकानेक बधाइयां दीं. सीएम धामी ने कहा, “हमारे पारंपरिक लोकपर्व सांस्कृतिक विरासत के मजबूत आधार होते हैं। 

घी संक्रांति राज्य का प्रमुख लोकपर्व होने के साथ ही अच्छी फसलों तथा अच्छे स्वास्थ की कामना से जुड़ा पर्व भी है. हमारे पर्व हमें अपनी संस्कृति एवं प्रकृति से जुड़ने की भी प्रेरणा देते हैं । 

अपने इन पर्वों की परंपरा से भावी पीढ़ी को जागरूक करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है। 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दी बधाई.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा, “आप समस्त प्रदेशवासियों को प्रकृति एवं उत्तम स्वास्थ्य को समर्पित लोकपर्व घी संक्रांति (घ्यू त्यार) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. लोकपर्व हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है इसलिए आइए हम सभी पूरे हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाते हुए विश्व में हमारी पहचान को स्थापित करें। 

 

 

Tagged:
Share This Article