Menu
#News

मुजफ्फरनगर मुठभेड़: एसटीएफ ने कुख्यात शूटर शाहरुख पठान को किया ढेर

मेरठ: मुजफ्फरनगर में मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ की टीम ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी गिरोह के कुख्यात शूटर शाहरुख पठान को मुठभेड़ में मार गिराया है। देर रात छपार क्षेत्र में बिजोपुरा तिराहे पर हुई इस मुठभेड़ में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 जुल, 2025
मुजफ्फरनगर मुठभेड़: एसटीएफ ने कुख्यात शूटर शाहरुख पठान को किया ढेर

मेरठ: मुजफ्फरनगर में मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ की टीम ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी गिरोह के कुख्यात शूटर शाहरुख पठान को मुठभेड़ में मार गिराया है। देर रात छपार क्षेत्र में बिजोपुरा तिराहे पर हुई इस मुठभेड़ में खालापार निवासी शाहरुख पठान ने पुलिस पर 10 से अधिक राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में एसटीएफ की टीम ने उसे मार गिराया।

एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने कार सवार बदमाश की घेराबंदी की थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मौके से तीन पिस्तौलें बरामद की हैं, जिसमें एक 9 एमएम की देसी पिस्तौल भी शामिल है। इसके अलावा 60 से अधिक कारतूस और एक कार भी बरामद की गई है। शाहरुख पठान के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे और वह पूर्व में पुलिस कस्टडी में हत्या भी कर चुका था।

यह मुठभेड़ उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है क्योंकि शाहरुख पठान दो खतरनाक गिरोहों का सक्रिय सदस्य था। पुलिस उसके बारे में अन्य जानकारी जुटाने में लगी है और संभावित सहयोगियों की तलाश कर रही है।

Tagged:
Share This Article