Menu
#News

उत्तराखंड की रहस्यमयी कहानी

उत्तराखंड की रहस्यमयी कहानी : उत्तराखंड के पहाड़ों में ऐसी कहानिया और किस्से मौजूद हैं जो बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाले हैं। मान्यताओं , रस्मो रिवाज़ , संस्कृति और घटनाये इन सबके बारे में आपको खोजी नारद बताएगा। ये तो आप जानते ही हैं कि पहाड़ों की दुनिया बेहद …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 अप्र, 2025
उत्तराखंड की रहस्यमयी कहानी

उत्तराखंड की रहस्यमयी कहानी :  उत्तराखंड के पहाड़ों में ऐसी कहानिया और किस्से मौजूद हैं जो बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाले हैं। मान्यताओं , रस्मो रिवाज़ , संस्कृति और घटनाये इन सबके बारे में आपको खोजी नारद बताएगा। ये तो आप जानते ही हैं कि पहाड़ों की दुनिया बेहद रोमांचक और दिलचस्प है. ठीक इसी तरह यहां की कहानियां भी कम रोचक नहीं हैं। पहाड़ों में रहने वाले लोग भूत और देवी देवताओं की कहानी सुनाते हैं. लेकिन हम आपके लिए लेकर आए हैं एक मां और बेटी की कहानी. कहा जाता है कि मां और बेटी की यह जोड़ी एक पत्थर में समा गई थी जो आज भी मौजूद है. लेकिन इससे पहले हुआ क्या था..आइए जानते हैं. कहानी उत्तराखंड के ओंतड़ गांव से थोड़ी ही दूरी पर सिर्वा नाम के गांव में एक पानी की नदी बहती है. नदी के किनारे एक मां और उसकी छोटी बेटी रहती थी. वह महिला अपने खेत में काम कर रही थी. तभी उसकी बेटी रोने लगी. इसके बाद उस औरत ने सूर्य देवता से विनती करते हुए कहा कि सूर्य देवता आप अस्त तब होना जब मैं इस खेत की रोपाई कर लूंगी और अपनी बेटी को दूध पिला दूंगी।

उस महिला ने अपने खेत का काम खत्म किया और अपनी रोती हुई बच्ची को दूथ पिलाने लगी. तभी वहां सूर्यास्त हो गया और मां और बेटी, जिस पत्थर पर बैठी थीं. उसी पत्थर में समा गईं. उनकी तस्वीर वहीं छप गईं. कहा जाता है सूर्यास्त के समय बच्चों को मां का दूध बाहर नहीं पिलाना चाहिए. आसपास के लोगों से पूछने पर यह बात भी सामने आई कि एक बार किसी ने इस पत्थर को तोड़ने की कोशिश की तो पत्थर से रक्त बहने लगा था. पहाड़ और यहां की मान्यताएं बिल्कुल अलग है. वादियों में रहने वाले लोगों में एक मासूमियत है, तो उनकी जीवनशैली एक दम मेहनतकश. इसी को देखते हुए खोजी नारद आपके लिए लगातार पहाड़ों से जुड़ी दिलचस्प कहानियां लाता है. ओंतड़ गांव देहरादून से 90 किलोमीटर दूर बसा है. टिहरी गढ़वाल के जौनपुर, थत्यूड़ ब्लॉक में यह गांव स्थित है. रोचक और दिलचस्प ख़बरों के लिए हमारी अगली खबर पर क्लिक कीजिये।

 

Tagged:
Share This Article