Menu
#Mumbai

नैनीताल: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के दौरान VIP रूट पर आग की अफवाह से मचा हड़कंप

नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान वीवीआईपी रूट के पास एक होमस्टे में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं और आठ किलोमीटर तक इलाके में खोजबीन की, लेकिन कहीं भी आग नहीं मिली। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 नव, 2025
नैनीताल: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के दौरान VIP रूट पर आग की अफवाह से मचा हड़कंप

नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान वीवीआईपी रूट के पास एक होमस्टे में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं और आठ किलोमीटर तक इलाके में खोजबीन की, लेकिन कहीं भी आग नहीं मिली।

बताया गया कि राष्ट्रपति का कैंची धाम दौरा प्रस्तावित था। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को आग लगने का संदेश मिला था, जिसके बाद अग्निशमन दल को तुरंत जांच के लिए भेजा गया। जांच में सूचना झूठी निकली। अब पुलिस सूचना देने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

Tagged:
Share This Article